मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल पुरुस्कार| madhy pradesh ke pramukh khel puruskaar

0
30

मध्य प्रदेश सरर प्रतिवर्ष अगस्त में राज्य खेल पुरुस्कारों की घोषणा करती इन सभी खेल पुरुस्कारों की निम्लिखित श्रेढ़ियाँ है

विक्रम पुरूस्कार

  • यह पुरुस्कार मध्य प्रदेश के ऐसे मूल निवासी को प्रदान किया जाता है जिसने पिछले 5 वर्षों में न्यूनतम 2 वर्षो तक वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो
  • खेल प्रबंधक व् प्रशिक्षक इस पुरुस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • इसमें पुरुस्कृत खिलाडी को 1 लाख नगद,ब्लेजर, टाई, प्रतीक चिन्ह प्रमाणपत्र, किराया ,भत्ता, एवं आवास देने की व्यवस्था है।

एकलव्य पुरुस्कार

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत 1994 में की गई थी
  • यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के ऐसे मूलनिवासी को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विगत 5 वर्षों में न्यूनतम 2 वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो
  • पुरस्कार की दावेदारी के लिए खिलाड़ी की उम्र 19 वर्ष से कम होनी चाहिए
  • वर्ष किस खिलाड़ी को ₹50000 तथा अन्य सुविधाएं दी जाती है

विश्वामित्र पुरस्कार

  • यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के ऐसे खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में कम से कम ऐसे दो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया हो जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एकलव्य एवं विक्रम पुरस्कार तथा दो स्वर्ण अथवा चार रजत पदक या छह कांस्य पदक जीते हैं
  • इस पुरस्कार में ₹100000 नगद के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है

प्रभाष जोशी पुरस्कार

इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई थी

यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के मूल निवासी और मलखंब खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं जीती है

इस प्रकार में ₹100000 की राशि प्रदान की जाती है

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी पुरस्कार

इस प्रकार से राज्य की ऐसे मूलनिवासी तथा खिलाड़ी को प्रस्तुत किया जाता है जिसने सीनियर वर्ग में किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता हो।

खेल वृत्ति

यह 19 वर्ष से कम आयु के ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है जिसने व्यक्तिगत या दलिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो

सम्मान निधि

  • यह निधि मध्य प्रदेश के ऐसे मूलनिवासी एवं पूर्व खिलाड़ी को प्रदान की जाती है जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कोई पदक जीता हो
  • यह निधि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व खिलाड़ियों को प्रदान की जाती है

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

  • यह पुरस्कार खेलों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाता है
  • इसमें ₹100000 की नगद राशि प्रदान की जाती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here