भारत में सीमेंट उद्योग ( cement industry in india Hindi )

0
13
भारत में सीमेंट उद्योग ( cement industry in india Hindi )
भारत में सीमेंट उद्योग ( cement industry in india Hindi )

भारत में उद्योग ( cement industry ) काफी हद तक विकसित है। भारत में पहली बार सीमेंट समुद्री सीपियों का उपयोग कर 1904 में चेन्नई में बनाने का प्रयास किया गया था। इसी के चलते सन 1914 में इंडियन सीमेंट कम्पनी के पोरबंदर प्लांट की स्थापना हुई।

सीमेंट उद्योग भार हास् वाला उद्योग है। जो मुख्यता चुना पत्थर पर निर्भर है। अतः यह उद्योग चुना पत्थर प्राप्ति वाले क्षेत्रों में अधिकांश विकसित हुआ है।

सीमेंट उद्योग में अन्य कच्चे माल के रूप में कोयला और जिप्सन का प्रयोग किया जाता है

भारत में विन्ध शैलो में सीमेंट निर्माण योग्य चूना पत्थर बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। और यही कारण है की इस क्षेत्र में सीमेंट उद्योग का अधिकांश विकास हुआ है।

भारत में सीमेंट उद्योग मध्यप्रदेश के कई प्रमुख जिलों जैसे – सतना ,कटनी , कैमोर ,नीमच , मैहर , जबलपुर ,रतलाम ,आदि में पाया जाता है।

बिहार का डालमिया नगर मुख्य रूप से सीमेंट के लिए प्रशिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ चीनी , कागज , केमिकल ,आदि उधोग भी स्थापित है। यह नगर बिहार के रोहतास जिले के सोन नदी के किनारे स्थित है इस डालमिया नगर की स्थापना रामकृष्ण डालमिया ने की थी।

सीमेंट उद्योग का विकास आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा , विजयनगर एवं विशाखापत्तनम आदि जिलों में भी हुआ है क्योकि यह चूना पत्थर की अधिकता पाई जाती है।

इसकी के साथ ही राजस्थान के सवाई माधोपुर ,सिरोही , लाखेरी ,सीकर ,आदि जिलों में सीमेंट उद्योग का विकास किया गया है।

उत्तर प्रदेश के चुनार मिर्जापुर में भी सीमेंट उद्योग का विकास किया गया है। इसके आलावा उत्तर प्रदेश में सीमेंट उद्योग के अन्य कारखाने दादरी ( गौतमबुध्द नगर ) , चुर्क ( सोनभद्र ) , डाला , में स्थित है।

विश्व स्तर पर भारत सीमेंट उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। विश्व में सीमेंट उत्पादन में अग्रणी तीन देश चीन।, भारत , अमेरिका है।

भारत में सीमेंट उद्योग की प्रमुख कम्पनियां (Major companies of cement industry in India 2022 )

अल्ट्राटेक सीमेंट

अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी भारत की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कम्पनी है इसके भारत में 2500 से ज्यादा आउट लेट्स है यह ग्रे सीमेंट ,सफेद सीमेंट, और रेडी-मिक्स कंक्रीट का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके पास भारत मे 22 एकीकृत विनिर्माण इकाइयां, 27 पीसने वालीं इकाइयां और 7 पेकिंग टर्मिनल है। अल्ट्राटेक का मार्केट place लगभग पर ईयर 2,13,882 करोड़ है। इसका मुख्य कार्यालय मुंबई मे है।

श्री सीमेंट

श्री सीमेंट लिमिटेड भारत की प्रमुख शीर्ष 5 companies मे शामिल हैं यह कम्पनी एक साल मे लगभग 44 मिलियन टन सीमेंट का निर्माण करती है। यह कंपनी 6 राज्यों मे संचालित हैं। राजस्थान, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, और उत्तर प्रदेश । श्री जंगरोधक सीमेंट, रॉक स्ट्रॉन्ग इसी कंपनी के ब्रांड हैं। इसकी मार्केट प्लेस 94,784 करोड़ हैं।

अंबुजा सीमेंट

यह cement पश्चिम भारत मे एक जाना माना ब्रांड है। जिसकी नेट बर्थ74,978 करोड़ है। 1986 मे start हुई यह कंपनी आज भारत की बड़ी कंपनियों मे जानी जाती हैं। इसकी 8 पीसने वालीं इकाइयां और पांच विनिर्माण इकाइयां है। यह कंपनी भारत की पहली कंपनी है। जिसके पर्यावरणीय संरक्षण मे इस कंपनी के प्रयासों को अपना सर्वप्रथम कार्य माना है।

बिड़ला सीमेंट

इस कंपनी की स्थापना 1 अगस्त 1936 को हुई थी। यह भारत मे सीमेंट और कंक्रीट निर्माता कंपनी है इसके 14 सीमेंट के कारखाने 30 से अधिक रेडी मिक्स कंकरीट के कारखाने और 20 से अधिक बिक्री केंद्र है क्या भारत की एक्ससीड्स सीमेंट निर्माता कंपनी है जिसमें 10000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं और 9000 से अधिक राष्ट्रव्यापी डीलर है एसीसी के अनुसंधान और विकास केंद्र अत्यधिक आधुनिक और उत्पाद विकास और विशेष परामर्श देते हैं स्पीड नेटवर्क 35212 करोड़ है। और इसका हेड क्वार्टर कोलकाता में है।

JK cement

यह भारत की एक महत्त्वपूर्ण ग्रे सीमेंट निर्माता कंपनी है। और यह सफेद सीमेंट निर्माण मे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसकी नेट बर्थ 26435 करोड़ है। और इसका प्रमुख कार्यालय कानपुर मे है कंपनी की शुरुआत 1975 मे हुई थी jk का सफेद सीमेंट 43 देशों मे बेचा जाता है ।

डालमिया सीमेंट

यह भारत मे सबसे तेजी से ग्रो करने वालीं कम्पनी है कोणार्क सीमेंट, और डालमिया डीएसपी इसके प्रमुख ब्रांड है इन ब्रांड के जरिए यह कम्पनी पूरे भारत मे अपना सीमेंट बेचती है। इस कम्पनी की networth 25,212 करोड़ है।

बिड़ला सीमेंट

बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी निम्न चार भागों मे वटी हुई है। जिनमे सीमेंट, जूट, कार ट्रिम, और बिनलियम। इस कंपनी की स्थापना 1919 में माधव प्रसाद जी द्वारा की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here