भारत एवं विश्व की प्रमुख झीलें pdf download | Bharat Ki Pramukh Jheel Hindi

0
19

hello दोस्तों आज भारत की प्रमुख झीलों के बारे में जानेंगे। जो आपकी आने वाली परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भारत में झीलों से सम्बंधित हर परीक्षा में एक question पूँछा जाता है तो आइये जानते भारत की झीलें ,झीलें कितने प्रकार की होती है भारत की प्रमुख झीलें कौन -कौन सी है

झील किसे कहते है ( what is lakes )

झील जल से भरे व गहरे खड़्ड है जो चारों और से भूखंड द्वारा घिरे है। इसका अपवाद लैगून झील है। जो बालुका रोधिका द्वारा अलग होती है। और समुद्र की ओर इनका मुख खुला रहता है। जिससे समुद्र का जल इनमे प्रवेश कर लौटता रहता है

धरातल के निचले भाग की वह जल राशि जो चारों और से स्थल से घिरी होती है। झील कहलाती है।

जल में घुली लवण की मात्रा के आधार पर झीले खारी और मीठी होती है। नदियों पर बांध बनाकर कृत्रिम झीले भी बनाई जाती है। इन झीलों का महत्व पर्यटन , मछलीपालन , जल की प्राप्ति , नमक निर्माण आदि के लिए है।

भारत की प्रमुख झीलों के प्रकार | Major types of lakes in India

  • विवर्तनिक झील
  • ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील
  • लैगून या अनूप झीलें
  • हिमानी द्वारा निर्मित झीलें
  • वायु द्वारा निर्मित झीलें

भारत की प्रमुख झीलें | Major Lakes of India

झीलें स्थान विशेष
वूलर झील जम्मू कश्मीर झीलम नदी पर बनी ‘ गोखुर झील ‘ है।
यह मीठे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है।
बुलढाना झील महाराष्ट यह क्रेटर झील का उदाहरण है।
चिल्का झील ओडिशा यह लैगून झील का उदाहरण है।
यह भारत की सबसे सबसे बड़ी झील है।
पुलिकट झील आन्धप्रदेश एवं तमिलनाडु
अष्ठामुडी झील केरल
कोलेरु झील आंध्रप्रदेश
सावर झील राजस्थान यह वायु द्वारा निर्मित झील है।
उकाई गुजरात यह ताप्ती नदी पर बनी भारत की एक मानव निर्मित झील है।
राणाप्रताप सागर झील राजस्थान
जवाहर सागेर झील राजस्थान
गाँधी सागर झील मध्य प्रदेश
गोविन्द सागर झील हिमाचल प्रदेश यह यह भाखड़ा बांध के पीछे बनी एक विशाल झील है।
पेरियार झील केरल यह एक कृत्रिम झील है।
नागार्जुन सागर आंध्रप्रदेश कृष्णा नदी पर बनी एक मानव निर्मित झील है
निजामसागर झील आंध्रप्रदेश मानव निर्मित झील
गोविन्द बल्लभ पंथ सागर छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश यह झील रिहन्द नदी पर बनाया गया है।
स्टेनले जलाशय तमिलनाडु कावेरी आदि पर बने मैटूर बांध के पीछे है।
लोकटक झील मणिपुर यह पूर्वउत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
बेम्ब नाथ झील केरल यह एक लैगून झील है।

विश्व की प्रमुख झीलें | major lakes of the world

झील स्थान
केस्पियन सागर पूर्व सोवियत संघ तथा इराक
सुपीरियर झील उत्तरी अमेरिका
विक्टोरया झील तंजानिया ( अफ्रीका )
अरल सागर झील सोवियत संघ
हयूरोन झील कनाडा
मिशिगन झील कनाडा
ग्रेट बैरियर झील कनाडा
बैकाल झील सोवियत संघ रूस
टांगानिका झील जाम्बिया
ग्रेट स्लेव झील कनाडा
इरी झील उत्तरी अमेरिका
ओंटेरियो झील उत्तरी अमेरिका
टिटिकाका झील बोलीविया
रुडोल्फ झील केन्या (अफ्रीका )

important FAQ

भारत की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है?

चिल्का झील ,ओडिशा

भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील कौन सी है?

चिल्का झील ,ओडिशा

भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है

वूलर झील , जम्मू कश्मीर

भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है।

गोविन्द सागर झील

भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है।

चिल्का झील ,ओडिशा

आज हमने भारत एवं विश्व की प्रमुख झीलों के बारे में जाना आसा है कि यह आर्टिकल आपको पसन्द आया होगा। धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here