नदी घाटी परियोजनाएं से सिचाई की सुविधा के अलावा बाढ़ नियंत्रण ,पेयजल आपूर्ति ,जल विधुत उत्पादन , नहरी परिवहन , पर्यटन आदि की उपयोगिता के कारण नदी घाटी परियोजनाओं को भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत के मंदिर और नए तीर्थ की संज्ञा दी है | भारत की कुछ नदी घाटी परियोजनाएं निम्न है
दामोदर नदी घाटी परियोजना
- यह भारत की पहली नदी घाटी परियोजना है
- यह परियोजना झारखंड और पश्चिम बंगाल की सयुक्त परियोजना है |
- यह नदी घाटी परियोजना अमेरिका की टेनेसी नदी घाटी परियोजना के आधार बनाई गई है |
- दामोदर घाटी निगम (DVC ) की स्थापना 1948 में की गई थी |
- दामोदर नदी घाटी परियोजना में 8 बांध बनाये गए जिसमे से बोकारो , दुर्गापुर ,चंद्रपुर और परतातु में ताप विधुत ग्रहों का निर्माण किया गया है |
भाखड़ा नागल परियोजना
- यह भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना है |
- सतलज नदी पर बना भाखड़ा बांध विश्व का सबसे ऊँचा ( 226 मी.) गुरुत्वीय बांध है |
- इसका निर्माण गोविन्द सागर जलाशय के पीछे 1963 में किया गया था |
- इस परियोजना का दूसरा बांध नागल नामक जगह पर बनाया गया है इस बांध से पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश , दिल्ली , और राजस्थान को जल को जल आपूर्ति की जाती है |
रिहन्द बांध परियोजना
- यह बांध सोन की सहायक नदी रिहन्द नदी पर बनाया गया है |
- यह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के पिपरी में बनाया गया है |
- इसी पर गोविंद बल्लव पंथ सागर झील नामक झील बनाई गई है | जो भारत सबसे बड़ी कृत्रिम झील है |
- यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सयुक्त परियोजना है |
हीराकुण्ड परियोजना
- यह परियोजना ओडिशा के महानदी पर निर्मितं है |
- इस बांध के बनने से पहले ओडिशा में इस नदी के कारण भयंकर बाढ़ आया करती थी | इस कारण महानदी को ओड़िसा का शोक कहा जाता था |
- हीरा कुण्ड बांध 4801 मी. लंबा और 61 मी. ऊँचा है | जो विश्व का सबसे लंबा बांध है |
- महानदी पर तिकरपाड़ा व नाराज बांध बनाये गए है परन्तु मुख्य बांध हीराकुंड बांध है |
इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
यह सतलज और व्यास के संगम पर हरि के बैराज निर्मित है | इसी बैराज से विश्व की विशालतम नहर इंदिरा गाँधी नहर निकली है | 30 मार्च 1958 को तत्कालीन गृहमंत्री गोविन्द बलल्भ पंथ ने इसका उद्घाटन किया था | राजस्थान फीडर 215 km लम्बी है जो हरिके बैराज से जल इंदिरागांधी नहर तक पहुंचाती है | 649 km लम्बी मुख्य नहर गंगा नहर , बीकानेर , जैसलमेर ,तथा बाड़मेर जिलों में 14.5 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करती है | इस नहर थार मरुस्थल को हरियाली में बदल दिया है |
टिहरी बांध परियोजना
टिहरी बांध का निर्माण गढ़वाल हिमालय की महत्वपूर्ण नदी भागीरथी और सहायक भीलंगना के संगम स्थल से 1.5 km नीचे टिहरी में किया गया है | टिहरी बांध की ऊंचाई 261 मी तथा लम्बाई 570 मी है बांध के पीछे 35.39 विलियन घन मी. जल वाला स्वामी रामतीर्थ सागर निर्मित है| इस परियोजना के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है |
नर्मदा घाटी परियोजना
नर्मदा भारत की पांचवी विशालतम नदी है | यह 1312 km लम्बाई में पश्चिम की और वहने वाली भारत की सबसे बड़ी नदी है | इसका कमान छेत्र 98796 km है | जिसका 87% मध्य प्रदेश में , 11.5% गुजरात में तथा 1.5% महाराष्ट्र में पड़ता है नर्मदा नदी पर गुजरात में सरदार सरोवर और मध्य प्रदेश में नर्मदा सागर बांध दो प्रमुख बांधो का निर्माण किया गया है | इसका कमान छेत्र 19 लाख हेक्टेयर है | इस परियोजना से लगभग 3000 मेगावाट शक्ति का उत्पादन होगा | अन्य लाभों में कृषि विकास , औधोगिकरण , नगरीकरण , और बिधुतीकरण सम्मलित है |
सरदार सरोवर परियोजना
मध्य मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात ,व राजस्थान की सयुक्त परियोजना है | इसके तहत गुजरात के भडूच जिले में नवगांव के निकट नर्मदा नदी पर 138.7 मी. ऊँचे बांध का निर्माण किया गया है | इसकी जल भंडारण छमता 77 लाख एकड़ फ़ीट है | ज्ञातव्य है | की मध्य प्रदेश इस परियोजना से सर्वाधिक दुष्प्रवहित राज्य रहेगा जबकि लाभ गुजरात को होगा |
इंदिरा सागर परियोजना
इसकी 1980 में आधार शिला रखी गई थी | इस परियोजना के तहत पुनासा ( मध्य प्रदेश ) के निकट बांध का निर्माण किया गया है | जिसमे 1.40 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई तथा लगभग 1550 मेगाबाट शक्ति का उत्पादन होगा |
केन -बेतवा लिंक परियोजना
“अमृत क्रांति ” के नाम से 25 अगस्त 2005 को प्रायद्वीपीय नदी विकास परियोजना के तहत यह आरंभ की गई | यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सयुक्त परियोजना है इस परियोजना में केन और वेतवा नदी को जोड़ा गया है | दोनों नदियों को 73 मी. ऊँचे दोधन बांध व 231 km लम्बी नहर से जोड़ा जायेगा | लिंक नहर बेतवा नदी पर बने बरवा सागर जलाशय से मिलती है|
भारत की प्रमुख बहुउदेशीय परियोजनाएं इन हिंदी
क्र.स. | परियोजना का नाम | नदी | सम्बंधित राज्य |
1 | भाखड़ा नागल | सतलज | पंजाब ,हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश, राजस्थान |
2 | व्यास परियोजना | व्यास | राजस्थान ,पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश |
3 | दामोदर घाटी परियोजना | दामोदर | बिहार , पश्चिम बंगाल |
4 | रामगंगा योजना | रामगंगा | उत्तराखंड |
5 | परक्का परियोजना | हुगली | पश्चिम बंगाल |
6 | मयूराक्षी परियोजना | मयूराक्षी परियोजना | पश्चिम बंगाल |
7 | रंजीत सागर बांध | रावी | पंजाब |
8 | कोयना परियोजना | कोयना | महाराष्ट्र |
9 | रिहन्द परियोजना | रिहन्द | उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश |
10 | माताटीला बांध | बेतवा | उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश |
11 | लक्ष्मी बाई सागर बांध परियोजना | बेतवा | उत्तर प्रदेश |
12 | शारदा परियोजना | शारदा | उत्तर प्रदेश |
13 | राजघाट परियोजना | बेतवा | उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश ,बिहार |
14 | बाणसागर परियोजना | सोन | उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश |
15 | गंडक परियोजना | गण्डक | बिहार ,उत्तर प्रदेश |
16 | कोसी परियोजना | कोसी | बिहार |
17 | नागार्जुन सागर परियोजना | कृष्णा | आंध प्रदेश |
18 | तुंगभद्रा परियोजना | तुंगभद्रा | आंधप्रदेश , कर्नाटक |
19 | पोचमपाद परियोजना | गोदावरी | आंधप्रदेश |
20 | उकाई परियोजना | ताप्ती | गुजरात |
21 | माही परियोजना | माही | गुजरात , राजस्थान |
22 | सावरमती परियोजना | साबरमती | गुजरात |
23 | पनाम परियोजना | पनाम | गुजरात |
24 | करजन परियोजना | करजन | गुजरात |
25 | भद्रा परियोजना | भद्रा | कर्नाटक |
26 | ऊपरी कृष्णा परियोजना | कृष्णा | कर्नाटक |
27 | घाटप्रभा परियोजना | घाट प्रभा | कर्नाटक |
28 | तवा परियोजना | तवा | मध्य प्रदेश |
29 | चम्बल परियोजना | चम्बल | मध्य प्रदेश और राजस्थान |
30 | रविशंकर परियोजना | महानदी | मध्य प्रदेश |
31 | हसदो बागो परियोजना | हादसो | छत्तीसगढ़ |
32 | बरगी परियोजना | बरगी | मध्य प्रदेश |
33 | हीराकुंड परियोजना | महानदी | ओड़िशा |
34 | इंदिरा गाँधी नहर परियोजना | सतलज | राजस्थान ,पंजाब, हरियाणा |
35 | पेरियार ( इडुक्की ) परियोजना | पेरियार इडुक्की | केरल |
36 | टिहरी बांध परियोजना | भागीरथी | उत्तराखंड |
37 | पार्वती परियोजना | पार्वती | हिमाचल प्रदेश , राजस्थान , हरियाणा ,गुजरात ,दिल्ली |
38 | संजय सरोवर परियोजना | वेनगंगा | मध्य प्रदेश |
39 | थावर सिचाई परियोजना | थावर | मध्य प्रदेश |
40 | रानी अवन्ति बाई सागर | बरगी | मध्य प्रदेश |
41 | दुलहस्ती परियोजना | चिनाब | जम्मू कश्मीर |
42 | काठी बांध योजना | रामगंगा | उत्तराखंड |
43 | गोविंद बल्लभ पंथ सागर | रिहन्द | उत्तर प्रदेश |
44 | गिरना परियोजना | गिरना | महाराष्ट्र |
45 | पूर्णा परियोजना | पूर्णा | महाराष्ट्र |
46 | थीन बांध परियोजना | रावी | पंजाब |
47 | काकरापारा परियोजना | ताप्ती | गुजरात |
48 | पोंग बांध परियोजना | व्यास | हिमाचल प्रदेश |
49 | कोलडैम परियोजना | सतलज | हिमाचल प्रदेश |
50 | नाथपा झाकरी परियोजना | सतलज | हिमाचल प्रदेश |
51 | सलाल परियोजना | चिनाव | जम्मू कश्मीर |
52 | कुंडा परियोजना | कुंडा | तमिलनाडु |
53 | मच्याकुण्ड परियोजना | मच्याकुण्ड | आंधप्रदेश , ओड़िसा |
54 | कालिंदी परियोजना | कालिंदी | कर्नाटक |
55 | सरावती परियोजना | सरावती | कर्नाटक |
56 | स्वर्ण रेखा परियोजना | स्वर्ण रेखा नदी | ओड़िसा , झारखंड |
57 | तीस्ता परियोजना | तीस्ता | सिक्किम |
58 | सोन परियोजना | सोन | बिहार |
59 | महाकाली नदी घाटी परियोजना | महाकाली | भारत , नेपाल |
60 | उरी परियोजना | झेलम | जम्मू कश्मीर |
61 | बगलिहार परियोजना | चिनाब | जम्मू कश्मीर |
62 | तुलबुल परियोजना | झेलम | जम्मू कश्मीर |
भारत द्वारा पड़ोसी देशो के साथ की गई जल संधियाँ
सिंधु जल समझौता ( sindhu jal vibad in hindi ) –
पाकिस्तान और भारत मध्य
इस समझौते के अनुसार वर्ष 1960 में हुई संधि जिसमे सिंधु, झेलम , व चिनाव नदियों का पानी पाकिस्तान द्वारा प्रयोग किया जाना था और रावी , व्यास, सतलज का पानी भारत को प्रयोग करना था |
गंडक समझौता ( gandak samjhota ) –
भारत और नेपाल
वर्ष 1959 में यह समझौता नेपाल में गंडक बैराज के निर्माण के लिए किया गया था
कोसी समझौता ( kosi jal vibad samjhota ) –
भारत और नेपाल
वर्ष 1954 में हुए इस समझौते से नेपाल में कोसी बैराज का निर्माण किया गया था |
शारदा ( महाकाली संधि ) समझौता ( sharda samjhota ) –
भारत और नेपाल
वर्ष 1996 की संधि से पंचेश्वर बहुउदेशीय परियोजना को भी शामिल किया गया था |
प्रतियोगी परीक्षा प्रश्न ( pratiyogi pariksha me puche jane wale question)
1 – सरदार सरोवर परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य।
ans – गुजरात , महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, राजस्थान
2 – सरदार सरोवर किस नदी पर बनाया जा रहा है।
ans -नर्मदा नदी पर
3 – सरदार सरोवर परियोजना के विरोध में है।
ans – मेघा पाटकर
4 – इंदिरा सागर बांध किस नदी पर स्थित है।
ans – नर्मदा नदी
5 – ओमकारेश्वर परियोजना किस नदी पर है।
ans – नर्मदा नदी पर
6 – भाखड़ा नागल सयुक्त परियोजना है।
ans – हरियाणा , पंजाब , राजस्थान की
7 – भाखड़ा नागल बांध किस नदी पर बनाया गया है।
ans – सतलज
8 – शिवसमुद्रम जल विधुत परियोजना स्थित है।
ans – कर्नाटक में