अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga day 2022 ) हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मूल उदेश्य दुनिया को स्वास्थ और सेहत मंद जिंदगी उपलब्ध कराना।
योग दिवस 2022 की थीम
योग दिवस 2022 की थीम भारतीय आयुष मंत्रालय द्वारा चुनी गई है जिसके अनुसार 2022 की थीम ‘ योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity)‘ जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग।
योग दिवस का इतिहास
दुनिया में योग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सबसे पहले 2014 में नरेंद्र मोदी की पहल पर सयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद 2014 से 21 जून योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई। नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस का प्रस्ताव दुनिया में योग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से और दुनिया को योग का महत्व समझाने के प्रयास को लेकर योग दिवस की पहल की गई।
योग के फायदे
- योग से मानसिक शांति का अनुभव होता है। सुबह योग करने से पूरा दिन मन शांत रहता है।
- रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है
- योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- योग करने से शारीरिक बजन में भी कमी आती है।
- योग करने से अपने कार्यो में अधिक मन लगता है।
- योग करने से बहुत सारी बीमारियों से दूर रहने का एक अचूक उपाए है
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की कुछ खास बांते
आज के दिन विश्व योग दिवस के मौके पर भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी , और उनके 75 केबिनेट के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में एतिहासिक जगहों पर योग करते दिखाई देंगे।
भारत में योग को लेकर प्राचीन काल से ही एक अलग पहचान के रूप में महत्तता मिली है। योग को लेकर एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद जिनके जन्म दिन पर भारत में योग दिवस मनाया जाता है। इन्होंने भारत को योग को लेकर दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।