ई-कचरा क्या है| ई-अपशिष्ट | कारण, प्रभाव चिंताएं और प्रबंधन |ई-अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2016|E-Waste

0
27
अपशिष्ट क्या होता है,ठोस अपशिष्ट पदार्थ क्या है,अपशिष्ट पदार्थ के स्रोत क्या है,अपशिष्ट से आप क्या समझते हैं,अपशिष्ट,ई अपशिष्ट,ठोस अपशिष्ट,अपशिष्ट के प्रकार,घातक अपशिष्ट,अपशिष्ट पदार्थ और पर्यावरण,अपशिष्ट पदार्थ,ठोस अपशिष्ट की विधियां,ई अपशिष्ट के स्रोत,ई अपशिष्ट के प्रभाव,अपशिष्ट प्रबंधन की विधियां,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,अपशिष्ट पदार्थ news,अपशिष्ट की अवस्थाएँ,ठोस अपशिष्ट का प्रभाव,जैविक अपशिष्ट पदार्थ,अपशिष्ट पदार्थ hindi,ठोस अपशिष्ट का वर्गीकरण

ई-अपशिष्ट से तात्पर्य ऐसे अपशिष्टों से है जिसका निर्माण इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुपयुक्त एवं बेकार हो जाने से होता है। इनमें अनेक खतरनाक रसायन एवं भारी धातुएँ, जैसे – सीसा, कैडमियम, बेरिलियम पाए जाते हें। ये अपशिष्ट प्रदूषण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिये भी खतरनाक हें।

2040 तक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उत्पादन व उपयोग के कार्बन उत्सर्जन संपूर्ण उत्सर्जन का 14% तक पहुँच जाने का अनुमान है।

ई-अपशिष्ट प्रबंधन | e-waste management

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बेकार हो जाने से होता है इसके अंतर्गत हम भूमि भराव की वही प्रक्रिया अपनाते हैं जो ठोस अपशिष्ट में अपनाई जाती है। ई-अपशिष्ट प्रबंधन के लिये दहन प्रक्रिया भी एक कारगर उपाय है। इसके अलावा ई-अपशिष्ट उपचार की कुछ और तकनीक भी हैं जिनके द्वारा ई-अपशिष्ट का उपचार किया जा सकता है।

भारत में ई-कचरा उपचार की तकनीक | E-waste treatment technology in India

परिशोधन ( शुद्धीकरण )

इस प्रक्रिया में ई-अपशिष्ट में से पहले उसमें शामिल धातुओं को अलग किया जाता है, उसके बाद उसका परिशोधन किया जाता है।

विखंडन/विनष्टीकरण

इस प्रक्रिया के लिये पहले ई-अपशिष्ट को विखंडन फैक्ट्री में इकट्ठा किया जाता है तथा इसमें उपस्थित विभिन्न धातुओं को अलग-अलग डिब्बों में डाला जाता है। इस स्तर पर गैस एवं द्रव्य अलग हो जाता है। अगला चरण विखंडन का आता है।

इस प्रक्रिया के बाद जो धातु पुन: उपयोग के लायक है, उन उपलब्ध धातुओं को पुन: उपयोग के काम में लिया जाता है। इसके अतिरिक्त ई-अपशिष्ट प्रबंधन के लिये 4R’s  प्रक्रिया भी अधिक कारगर है

ई-परिसर

यह भारत की प्रथम वैज्ञानिक ई-अपशिष्ट पुनर्चक्रण इकाई है। यह इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल अपशिष्टों के पुनर्चक्रण व पुनः प्रयोग का कार्य करती है। इस इकाई की शुरुआत सितंबर 2005 में की गई थी।

ई-अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2016 | E-Waste Management Act, 2016

  • मार्च 2016 में भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ई- कचरा (प्रबंधन तथा निपटान) नियम, 2011 में संशोधन कर ई-कचरा प्रबंधन नियम, 2016 को अधिसूचित किया गया है।
  • भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 17 लाख टन ई-कचरे का उत्पादन होता है तथा इसमें प्रतिवर्ष 5% की बढ़ोतरी हो रही है।
  • इन कचरों में शामिल जहरीले तत्त्व तथा उनके निष्पादन के तौर-तरीकों से मानव स्वास्थ्य बुरी तरह से ग्रभावित हो रहा है और विभिन्‍न प्रकार की बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है।
  • इन परिस्थितियों में यह नियम काफी महत्त्वपूर्ण हे कि जिसके तहत ई-कचरे का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
  • इस नियम के द्वारा एक प्राधिकरण केंद्र प्रणाली के तहत ई-कचरे को नष्ट करने ओर पुनर्चक्रण करने की प्रक्रिया सरल बनाई गई है।
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूरे देश में एक प्राधिकार प्रदान करेगा।
  • इस नियम के तहत विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ई.पी.आर.) के अंतर्गत उत्पादकों को लाया जाएगा ओर इनके लक्ष्य भी निर्धारित किये जाएंगे।
  • इस नियम के द्वारा उत्पादकों को ई-कचरा इकट्ठा करने और आदान-प्रदान के लिये ज़िम्मेदार माना गया है।
  • इस नियम में बड़े उपभोक्ताओं को ई-कचरा इकट्ठा करने और उसे अधिकृत रूप से पुनःचक्रण करने वालों को प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। 
  • इस नियम के तहत विभिन्‍न उत्पादक पृथक्‌ उत्पादक दायित्व संगठन रख सकते हैं और ई-कचरा इकट्ठा करने तथा पर्यावरण के अनुकूल इसका निष्पादन सुनिश्चित करने के लिये बाध्य होंगे।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर इसमें दंड का भी प्रावधान किया गया है।
  • इस नियम के तहत विभिन्‍न उत्पादक पृथक्‌ उत्पादक दायित्व संगठन रख सकते हैं और ई-कचरा इकट्ठा करने तथा पर्यावरण के अनुकूल इसका निष्पादन सुनिश्चित करने के लिये बाध्य होंगे।
  • इस नियम के तहत ई-कचरा नष्ट करने तथा पुनर्चक्रण करने के कार्य में संलग्न श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कोशल विकास सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी राज्य सरकारों को प्रदान की गई है।
  • विदित हो कि इस नए नियम में अन्य के अतिरिक्त ई-कचरा के तहत कपैक्ट फ्लोरसेंट लैंप (सी.एफ.एल.) तथा मरकरी वाले अन्य लैंप ओर एसे अन्य उपकरण को भी शामिल किया गया है

FAQ

ई कचरा क्या है?

ई-अपशिष्ट से तात्पर्य ऐसे अपशिष्टों से है जिसका निर्माण इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुपयुक्त एवं बेकार हो जाने से होता है। इनमें अनेक खतरनाक रसायन एवं भारी धातुएँ, जैसे – सीसा, कैडमियम, बेरिलियम पाए जाते हें। ये अपशिष्ट प्रदूषण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिये भी खतरनाक हें।

ई वेस्ट (e- waste) को प्रभावी तरीके के निपटान कैसे क्या जा सकता है?

परिशोधन ( शुद्धीकरण )
इस प्रक्रिया में ई-अपशिष्ट में से पहले उसमें शामिल धातुओं को अलग किया जाता है, उसके बाद उसका परिशोधन किया जाता है।
विखंडन/विनष्टीकरण
इस प्रक्रिया के लिये पहले ई-अपशिष्ट को विखंडन फैक्ट्री में इकट्ठा किया जाता है तथा इसमें उपस्थित विभिन्न धातुओं को अलग-अलग डिब्बों में डाला जाता है। इस स्तर पर गैस एवं द्रव्य अलग हो जाता है। अगला चरण विखंडन का आता है।
…………

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here